राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के बाजीत भोरहा गांव के नट बस्ती में शुक्रवार की अहले सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार आपसी भिड़ंत में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट में चाकूबाजी की घटना में एक पक्ष के चार लोगों को गंभीर रूप से जख्मी हालत में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से घायलों की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं एक घायल महिला को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना में फायरिंग की भी चर्चा है, जिसमें एक व्यक्ति भीमबली नट की गोली लगने के बात बताई जा रही है।जबकि अन्य घायलों में प्रकाश नट, दिनेश नट व एक महिला का नाम बताया जा रहा है। उक्त चारों घायल को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। स्थानीय थाने की पुलिस सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच मामलें की जांच में जुटी है। वहीं घायलों का फर्द बयां मिलने पर प्रातमिकी दर्ज होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग