राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के इनायतपुर गांव निवासी अजय शंकर वर्मा व द्रौपदी देवी के द्वितीय पुत्र सुमित कुमार ने बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने गांव समेत पूरे मांझी प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। बचपन से हीं मेधावी रहे सुमित की इच्छा बिहार पुलिस में जाने की थी। जिसको लेकर उसने जमकर तैयारी की और आज सफलता हासिल कर उसने साबित कर दिया है कि मन में लगन और कुछ करने की जिद हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। सुमित ने बताया कि मेरी कड़ी मेहनत व माता-पिता के हरसंभव सहयोग व प्रोत्साहन से हीं यह सफलता मुझे हासिल हुई है। सुमित की सफलता पर माता-पिता समेत बड़ा भाई अमित कुमार जो अभी नौकरी की तैयारी में लगा है, बहन मधु कुमारी व अंकु कुमारी के अलावें चाचा प्रेमचंद प्रसाद, ताराचंद प्रसाद समेत पूरे परिवार के लोग गदगद हैं। वहीं ओम प्रकाश कुशवाहा, जितेंद्र प्रसाद, शैलेश सिंह, डॉ. जमीर, राजकुमार राय, रमाकांत प्रसाद, डॉ. सुशील कुमार सिंह, अमरनाथ प्रसाद, धनिक लाल प्रसाद, पंकज कुमार साह, श्याम सुंदर सिंह कुशवाहा, डॉ अशोक कुशवाहा, रवींद्र प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग