राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में टोका फंसा कर चोरी से बिजली जलाते हुए पांच लोगों को बिजली विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा है। इस संबंध में इसुआपुर परिक्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि विभागीय कर्मियों के साथ डुमरी छपिया और डीह छपिया गांव में छापेमारी किया तो डुमरी छपिया के कामाख्या सिंह, चंचल कुमार, बेनीमाधव साह, तथा डीह छपिया गांव के ओम प्रकाश राम व सुरेंद्र कुमार को बिना विद्युत कनेक्शन लिए ही एलटी लाइट में टोका फंसाकर चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। इन लोगों द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग करने से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड को लगभग 20 लाख 36 रुपए राजस्व की क्षति हुई है। पुलिस मामले में सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग