छपरा(सारण)। नौकरी स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी अपने-अपने कार्यालय में काला पट्टी बांध कर कार्य किया। इस दौरान कार्यपालक सहायकों ने कहा कि बिहार प्रशासिनक सुधार मिशन सोसाईटी यानी बीपीएसएम के अधिकारियों ने पिछले दो माह से आश्वाशन दे रहे है कि कार्यपालक सहायकों की मांगे पुरी करने के लिए ठोस कदम उठाया गया है। शाषी परिषद की 36 वीं बैठक में मानदेय पुनरीक्षण समेत कई मांगों को पूरा करने के लिए कोरम पूरा कर लिया गया है। लेकिन बैठक समाप्त होने के उपरान्त कार्यपालक सहायक के हित में कोई कार्य नहीं किया गया है। बीपीएसएम के अधिकारियों ने कार्यपालक सहायकों के साथ जुमलेबाजी कर ठगने का कार्य किया है। जिसे कार्यपालक सहायक संघ पुरजोर तरीके से विरोध करना प्रारंभ कर दिया है। वर्तमान में लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। फिर भी समय रहते सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। वहीं कार्यालय अवधि में कार्यपालक सहायकों द्वारा काला पट्टी बांधकर कार्य करते हुए देखकर कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने कार्यपालक सहायकों के मांगों का समर्थन करते हुए जायज बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार कार्यपालक सहायकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र पूरा करे। अगर कार्यपालक सहायकों की मांगें पुरी नहीं होने पर सरकार एवं बीपीएसएम के अधिकारी जिम्मेवार होंगे।
आज शाम को कार्यपालक सहायक शहर में निकालेंगे कैण्डल मार्च
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि स्थायीकरण की मांग को लेकर 5 सितम्बर को शहर के विभिन्न चौक-चौराहे होते हुए कैण्डल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने सभी कार्यपालक सहायकों को शाम 5:30 बजे तक जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए आह्वान किया है। बताया है कि आज सैकड़ों की संख्या में कार्यपालक सहायक जिला मुख्यालय पहुंचकर शहर में कैण्डल मार्च निकालेंगे। इसके बाद अलगे चरण में शहर के नगरपालिका चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मढ़ौरा में कार्यपालक सहायकों ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
जिले के मढ़ौरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों कार्यपालक सहायक पहुंचे थे। जहां जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के मध्यस्तता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यपालक सहायकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने समेत 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौपा गया। वहीं जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यपालक सहायकों को अपनी मांगों के समर्थन में ट्विटर कैम्पेनिंग चलाने पर जोड़ दिया है, जिस पर सभी कार्यपालक सहायकों ने एक स्वर में ट्विटर कैम्पेनिंग चलाने पर सहमित जताया है। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश कुमार के साथ सैकड़ों कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि