राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। बिहार में महागठबंधन के नयी सरकार का आज मंत्री मंडल विस्तार हो गया। राजभवन में नये मंत्रियों का शपथ दिलाया गया। राज्यपाल के समक्ष नये मंत्रियों ने पद एंव गोपनियता की शपथ ली। नये मंत्रीमंडल में सारण जिला से दो विधायकों को जगह मिली है। सारण मे मढौरा से राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय और गड़खा से सुरेंद्र राम को मंत्री बनाया गया है। मढौरा के विधायक जितेंद्र कुमार राय का जनता में मजबूत पकड़ है। वे लगातार तीसरी बार विधायक बने है। वहीं सुरेंद्र राम पहली बार राजद के टिकट पर विधायक बने है जिन्हें मंत्री बनाया गया है। जिसको लेकर गड़खा के महान संत श्रीधर बाबा व उनके परम शिष्य मुरारी स्वमी ने सारण के दोनों विधायक को मंत्री का पद मिलने पर शुभकामनाएं दी है। वहीं बाबा ने कहां की हमारी हार्दिक इच्छा है कि सारण के दोनों लाल अपने स्तर से किये जाने वाले कामों से अपने जनता को खुश रखें इसी में हमारी और जनता की भलाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग