संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बसंतपुर के कन्हौली गांव में गुरुवार की शाम 5:00 बजे के करीब करंट लगने से युवक की जान चली गयी है। वह मजदूर था। मृतक श्याम बहादुर गिरि के पुत्र मृत्युंजय गिरि मीरगंज थाना छाप गांव का रहनेवाला था। मृत्युंजय अपनी बहन के यहां रह कर पांच साल से सैयद आलम के यहां टेंट हाउस में मजदूरी करता था। वह इसी पेशा से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी 8 महीने की गर्भवती भी है। जानकारी के अनुसार कन्हौली में रामनाथ साह के घर गुरुवार को श्राद्धकर्म था, उसी में टेंट खड़ा कर रहा था। ट्रैक्टर पर खड़ा होकर पाइप लगा रहा था कि उसी जगह से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार से पाइप सट गया। इसके चलते उसकी मौत हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग