राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के अफौर में बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। राजकीय मध्य विधालय अफौर और मध्य विधालय ककढिया मठिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमें क्षेत्र की सभी वर्गों की कुल 140 नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा में शामिल हुई। विधालय प्रभारी सह केंद्राधीक्षक राजीव रंजन सिन्हा और विम्लेश्वर कुमार की उपस्थिति में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदेश्वर कामत ने इस बुनियादी साक्षरता परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस मौके पर तालिमी मरकज शिक्षासेवी शबनम खातून, हिना खातून, गजाला खातून, हसीना खातून, यासमीन खातून, टोला सेवक दिलीप राम, जियाऊल हक, शिक्षक हरे राम मिश्र, दीनबंधु पांडेय, रंजीत कुमार और अन्य सहयोगी सोनू आलम उपस्थित रहें।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग