छपरा(सारण)। भाजपा जिला इकाई के द्वारा नगर निकाय चुनाव में आरक्षण नीति को लेकर तथा उसके अधिकारों से वंचित रखने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन नगर पालिका चौक पर किया गया। रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री तथा उप मुख्य मंत्री के खिलाफ बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शुंभु तथा जिला भाजपा के अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया है कि तकरीबन 4600 जनप्रतिनिधियों जो नगर निकाय आरक्षण नहीं कर पाने से वंचित हो गए हैं ,अपने अधिकारों से वंचित रह गए हैं ।यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव का खेल है। इस बाबत हम लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया है।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राज राजेंद्र, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, महामन्त्री शान्तनु कुमार, मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, इन्दर राय, विवेक कुमार सिंह, संजय सिंह, श्याम बिहारी, अग्रवाल, रणजीत सिंह, राहुल राज, मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, नितिन राज वर्मा, अजय मांझी, श्री निवास सिंह, बलवंत सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, अभय सिंह, अजीत सोनी, अंकुर श्रीवास्तव, सुशील कुमार गुप्ता, विनोद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी