मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नहाए खाए के साथ ही छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। व्रतियों के नहाए खाए के लिए दिघवारा नगर पंचायत क्षेत्र एवं दिघवारा प्रखंड स्थित सभी छठ घाटों पर विशेष इंतजाम किया गया है। जिसके तहत प्रखंड प्रशासन एवं नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा सभी घाटों पर गोताखोरों को भी एलर्ट मोड में लगाया गया है। प्रशासन के साथ ही क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों के द्वारा भी अपने अपने स्तर से विभिन्न जगहों पर व्यवस्था की गई है। मालूम हो की छठ महापर्व का अनुष्ठान नहा खाए के साथ ही शुरू होता है। यह अनुष्ठान का प्रथम दिन होता है, फिर दूसरे दिन पूरे दिन व्रती उपवास रखकर रात में खरना करती है एवं तीसरे दिन प्रसाद बनाने से लेकर विभिन्न तैयारियां करते हुए उपवास रखकर संध्या के समय अस्ताचलगामी भगवान भास्कर का अर्क देती हैं, फिर चौथे दिन उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ ही यह महा पर्व संपन्न होता है। इसकी महिमा का बखान महाभारत काल से ही होता आया है। यह आस्था एवं पवित्रता का बहुत ही अनूठा संगम है। इस पर्व में जो व्यक्ति अपने घरों से काफी दूर रहते हुए अपने अपने कर्म करते हैं वह भी इस पर्व के समय अपने घरों पर आना पसंद करते हैं। यह महा पर्व पूरे बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों के लगभग सभी घरों में की जाती है। हिंदुओं को क्या कहें अब तो इस महा पर्व को मुस्लिम महिलाओं के द्वारा भी किया जा रहा है। आपको पता चलेगा कि आपके आसपास कोई न कोई मुस्लिम परिवार भी इस महा पर्व को कर रहा है। यह आस्था का प्रतीक महा पर्व अब तो दूसरे राज्यों लोगों को भी भा रहा है। अब तो यह महापर्व बिहार के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों को क्या कहें अब तो विदेशों में भी विभिन्न जगहों पर देखने को मिल जाएगा चाहे वह अमेरिका हो या ब्रिटेन रसिया हो या जापान ऑस्ट्रेलिया हो या जर्मनी सभी जगहों पर देखने को मिल जाएगा।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा