राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पार्ट टू के ऑनर्स पेपर की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक तथा जेनरल, वोकेशनल कोर्स एवं सब्सिडियरी पेपर की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया की संबंधित केन्द्राधीक्षकों को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अपने कॉलेज के शिक्षकों को इंटरनल तथा समीपवर्ती अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज के शिक्षक को एक्सटर्नल के रूप में नियुक्त कर परीक्षा आयेाजित करने को कहा गया है। प्रैैक्टिकल परीक्षा के लिए सारण में कुल 11 केन्द्र प्रैक्टिकल परीक्षा के सारण प्रमंडल अंतर्गत तीनों जिले में कुल 11 छपरा में राजेन्द्र कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, पीसी साइंस कॉलेज, जगदम कॉलेज,जेपीएम कॉलेज तथा सीवान में डीएवी कॉलेज,जेडए इस्लामिया कॉलेज,विद्या भवन महिला कॉलेज तथा गोपालगंज के कमला राय कॉलेज तथा एमएम कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया। प्रैक्टिकल के अलग-अलग सब्जेकट के लिए अलग-अलग केन्द्र व शेडियूल जारी कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग