राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत चुनाव में मशरक महाविद्यालय को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था,जहाँ मतदाताओं की सुविधा का घोर आभाव था,मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर ना पेयजल की समुचित वयवस्था और ना ही वृद्ध और विकलांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक ले जाने की समुचित वयवस्था,इस संदर्भ में बीडीओ मो आसिफ से पूछे जाने पर उनका कहना था कि मतदान केंद्र पर समुचित वयवस्था निर्वाची पदाधिकारी की है।जबकि आदर्श बूथ पर मतदाताओं को लगभग एक किलोमीटर कि दूरी तय कर मतदान केंद्र तक जाना पड़ा।जबकि पिंक मतदान केंद्र आदर्श मध्य विद्यालय में बनाया गया था, वहाँ पिंक की जगह हरा रंग का प्रयोग किया गया था।मतदान केंद्र पर एक महिला मतदान कर्मी को छोड़ सभी पुरुष मतदान कर्मी ही थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग