राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर केशव गांव में बच्चों द्वारा क्रिकेट खेलने की विवाद में हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संबंध में रामपुर केशव गांव निवासी नंदकिशोर मांझी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अजीत कुमार सिंह, मुकुल सिंह, चुन्नू पाण्डेय, पंकज कुमार सिंह, राहुल सिंह, रोहित कुमार, श्रवण प्रसाद, बेचू साह, झुन्नू प्रसाद, समेत 10 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उनका पुत्र विकास कुमार घर के बगल में फुटबॉल मैच खेल रहा था उसी दौरान लड़कों के बीच झगड़ा-झंझट हो गया और फील्ड में ही उनके पुत्र को मारने पीटने लगे। जिसके बाद उनका पुत्र किसी तरह भागकर वहां से घर आ गया। जिसके बाद सभी आरोपीगण एक साथ मिलकर हाथ में पिस्टल व धारदार हथियार लेकर दरवाजे पर चढ़ गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनकी पत्नी के साथ आरोपी जबरदस्ती करने लगे और कपड़ा फाड़ दिए। बीच बचाव करने जब वे तथा उनका दूसरा पुत्र गया तो, उनलोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्द का भी प्रयोग किया और पॉकेट से दो हजार रुपये निकाल लिया। पुलिस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग