राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अवतार नगर थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मोहम्मद जफ़रुद्धीन ने की ।बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा लाइसेंसधारी शामिल हुए।थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मानने की अपील की।बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना आवश्यक है।लाइसेंस 25 जनवरी तक दिया जाएगा।अभी तक 34 पूजा समितियों को लाइसेंस दिया गया है।सभी लोग निर्धारित तिथि के पूर्व अपना लाइसेंस बनवा लें।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा।जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे।इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कर्रवाई की जाएगी।डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कर्रवाई की जाएगी।साथ ही कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर शीघ्र कर्रवाई होगी।सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया।कही भी गड़बड़ी होने पर तत्काल ही थाना को सूचना देने की बात कही गयी।बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि अजय मांझी,मेयर प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया धर्मदेव राय, प्रेमचंद राय, राजेश राय,सरपंच आदित्य दीक्षित,महेन्द्र राय,नीरज कुमार,जनार्दन ठाकुर,मनु कुमार,एसआई रामकुमार रंजन,खुशबु कुमारी,एएसआई देवकुमार प्रसाद,रुपदेव यादव,विनय कुमार समेत गणमान्य नागरिक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग