राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बेला शर्मा टोला में दहेज के लिए एक विवाहित को घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर थाने में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला शर्मा टोला निवासी मोगल सहनी की पत्नी व अकबरपुर गांव निवासी मथुरा सहनी की पुत्री रीता देवी ने छपरा न्यायालय में साल 2019 में दहेज प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें ससुर जमादार सहनी, सास मीना देवी, भानू सहनी, सीमा देवी, रामबाबू साहनी को आरोपित किया गया है। पीड़िता का कहना है कि साल 2019 में आरोपी जमादार सहनी के पुत्र से शादी हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग