छपरा (सारण)। जन -जन के नेता विकास पुरुष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 72 वां जन्मदिन समारोह काशी बाजार छपरा स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष जदयू डॉ० विशाल सिंह राठौर की अध्यक्षता में मनाई गई । सर्वप्रथम केक काटकर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया गया । पूर्व अध्यक्ष जदयू डा०विशाल सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री द्वारा विगत17वर्षो से न्याय के साथ जो विकास किया जा रहा है। वह काबिले तारीफ है उनके विकास के माडल को पूरे देश की आवश्यकता है। पूर्व जिला प्रवक्ता जदयू ब्रजेश कुमार ने मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार के जन्म दिवस पर उन्हें स्वस्थ एवं दिर्घायु रहने की कामना की। इस अवसर पर जदयू नेता दिलीप ठाकुर, पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा, रविंद्र सिंह कुशवाहा, ब्रजेश कुमार,प्रो० विवेक सिंह, उमेश सिंह सरपंच, शेख नौशाद, कन्हैया कुमार सिंह, राजीव कुमार, जुनैद खान,रमेश किशन कुशवाहा,पवन कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विनोद सिंह, राजीव सिंह, राहुल जी,अक्षय सिंह सहित काफी संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग