राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के छित्रवलिया गांव स्थित अम्बिका दादा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. पारूल सिंह, डॉ. आनन्द कुमार, डॉ. संदीप सिंह व डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा लगभग 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा गर्मी के मौसम में होने वाले बीमारियों से सुरक्षित रहने के उपाय सुझाए गए। शिविर का आयोजन राजद नेता रोमा यादव व प्रदीप यादव के द्वारा किया गया। जिसमें हृदय, नस, हड्डी, पेट, छाती व स्त्री रोगों की जांच की जांच किया गया। शिविर के संचालन में दशरथ यादव, शुभ नारायण यादव, विश्वकर्मा साह, रामजी प्रसाद आदि ने सराहनीय सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग