राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (छपरा)।
राज्य निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार दिनांक 7 अप्रैल 20 और 23 को फर्स्ट 2023- 24 के अकादमिक सत्र की शुरुआत करते हुए विद्यालय में कक्षा 1,2 एवं 3 के सभी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयेंद्र विजय ने बताया कि विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नये नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया अभिभावक को प्रेरित किया गया कि उनके आस-पड़ोस, विद्यालय के पोषक क्षेत्र में और अनामांकित बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं इसके साथ ही विद्यालय में हो रहे नवाचार ऑडियो ,वीडियो की सुविधाओं एवं गतिविधियों का अवलोकन कराया गया संगोष्ठी के क्रम में शिक्षक अभिभावक को विद्यालय भ्रमण कराया गया अभिभावकों से विद्यालय विकास के लिए सुझाव प्राप्त किया गया संगोष्ठी में अनिता कुमारी गायत्री कुमारी प्रमोद कुमार सिंह मुकेश कुमार राजेश्वर राय रेनू देवी आप भी छात्र शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग