राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। साप्ताहिक जांच के क्रम में उप विकास आयुक्त सारण श्रीमती प्रियंका रानी बनियापुर प्रखंड के कन्हौली मनोहर पंचायत अवस्थित मध्य विद्यालय पुछरी बनियापुर भाग-2 पहुंची।निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त महोदय ने बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मिल खिचड़ी खाते हुए बच्चों से वार्ता कर विद्यालय में मिल रहे हो मिड डे मील एवं पढ़ाई लिखाई के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में केंद्र संख्या-46 वार्ड संख्या 15 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण उप विकास आयुक्त के द्वारा किया गया। जांचोपरांतअद्यतन स्थिति का प्रतिवेदन आज ही उप विकास आयुक्त के द्वारा जिला पदाधिकारी सारण को समर्पित किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग