राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा में किसान की दूकान “सोनू इंटरप्राईजेज” प्रतिष्ठान का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना एम्स के प्रख्यात चिकित्सक डॉ.जगजीत पांडेय जी के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि नगरा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद चौरसिया ने कहा प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए उर्वरक की भरपूर मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। प्रतिष्ठान के प्रोप्राईटर शाजिद आलम सोनू ने कहा कि अन्नदाता किसानों की सुविधा व सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस दुकान को खोला गया है ताकि उत्तम गुणवत्ता की खाद व बीज उपलब्ध हो सके। इस शुभ अवसर पर खैरा मुखिया अनिल सिंह, सुरेश कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष इमाम हुसैन, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश, रेयाजुद्दीन मंसूरी, परमानंद यादव, जदयू नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन, नागेंद्र प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, साहेब अली, शैलेश सिंह, जनाब रुस्तम अली अंसारी, पप्पू कुशवाहा, मो.ईशा, जितेंद्र कुमार, फ़िरोज़ अली, श्रवन प्रसाद, वसीम अकरम, धर्मेंद्र शर्मा, भरत महतो, कौशर अली, अमरनाथ प्रसाद, राजू कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग