- जिलाधिकारी की पहल से डिस्ट्रिक मिनरल फण्ड के माध्यम से हुआ है इसका निर्माण
- मरीजों को अब होगी सहूलियत, रिसेप्शन हेतु 4 एवं दवा वितरण हेतु 4 अलग अलग काउंटर होंगे उपलब्ध
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी अमन समीर ने सोमवार सदर अस्पताल परिसर में एक नए दवा वितरण काउंटर का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी की पहल से डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड के माध्यम से इस नये दवा वितरण काउंटर को बनाया गया है। सदर अस्पताल में पहले 2 रिसेप्शन काउंटर तथा 2 दवा वितरण काउंटर थे। नवनिर्माण के उपरांत अब 4 रिसेप्शन काउंटर तथा 4 दवा वितरण काउंटर की सुविधा हो गई है। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने काउंटर के समीप वृक्षारोपण भी किया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सदर अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टेशन एवम् आर्थो बाह्य कक्ष में चल रहे कार्यों तथा जांच घर का निरीक्षण किया गया तथा मरीजों को अत्यधिक सुविधा प्रदान करने के परिप्रेक्ष्य में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग