राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

छपरा(सारण)। “ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन तथा इनमें समाहित भारतीय ज्ञान परंपरा को भावी पीढ़ियों के लिये सुरक्षित रखने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में पहल की जा रही है।

इसको लेकर जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज बैठक की गई।

● जिला में सर्वे कराकर कुछ संस्थानों एवं निजी लोगों की सूची तैयार की गई है जिनके पास पांडुलिपियां उपलब्ध हैं। इन संस्थानों / लोगों के साथ संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संपर्क कर उपलब्ध पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

● इसके लिये विशेष रूप से तैयार किये गए मोबाइल एप्प के संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित को प्रशिक्षण देने का निदेश दिया गया।

●”ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत पांडुलिपियां संबंधित संग्रहकर्त्ता व्यक्ति / संस्था के ही अधिकार में रहेंगी। मिशन के तहत इन पांडुलिपियों का संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कराते हुये इनमें निहित ज्ञान का अनुसंधान, अनुवाद एवं प्रकाशन कराकर विश्व पटल पर प्रस्तुत किया जायेगा।

● पांडुलिपियों का तात्पर्य कागज, भोज पत्र, ताड़ पत्र, कपड़ा, धातु आदि पर हाथ से लिखे गये ग्रंथ जो न्यूनतम 75 वर्ष प्राचीन हो।

● बैठक में उपस्थित जेपी यूनिवर्सिटी के प्राध्यापकगण से इस कार्य हेतु विशेष पहल का अनुरोध किया गया। विश्वविद्यालय के शोधकर्ता छात्रों के माध्यम से भी पांडुलिपियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें डिजिटाइज कराने को कहा गया। इसमें पुराने पांडुलिपियों के साथ साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के पुराने दस्तावेजों को भी संकलित करने को कहा गया।

● जेपी यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ० कृष्ण कन्हैया को इस कार्य के लिए विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित करते हुए अपेक्षित सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

● सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी अपने अपने प्रखंड अंतर्गत चिन्हित संस्थानों / व्यक्तियों से संपर्क कर इस कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।

● जिला में किन्ही व्यक्ति/ संस्था के पास अगर उपर्युक्त वर्णित श्रेणी के अंतर्गत अगर कोई भी पाण्डुलिपि उपलब्ध हो तो जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है।

● बैठक में अपर समाहर्त्ता,जिला शिक्षा पदाधिकारी, कला संस्कृति पदाधिकारी, जेपी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ० कृष्ण कन्हैया, प्रोफेसर रविन्द्र सिंह, प्रोफेसर संजय राय, प्रोफेसर संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुड़े थे।