बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
दरियापुर(सारण)। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर लोहछा गांव से डेरनी बाजार तक भव्य जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड सदस्य मनोज राम ने किया। जुलूस में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के चित्र एवं झंडा लेकर पूरे मार्ग में परिभ्रमण किया तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मनोज राम, बिट्टू कुमार, जयप्रकाश कुमार, राजू कुमार, विजय राम, सुनीता देवी, पवन राम, उपेंद्र राम, तूफानी राम, महेश कुमार, भूअर राम एवं गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम में समाजसेवी त्रिलोकी साह ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई और कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा तथा लोगों ने बाबा साहेब अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


More Stories
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक