पीजी में नामांकन के पहले दिन एक भी छात्राें ने नहीं कराया नामांकन
छपरा(सारण) जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और पीजी कॉलेजों (सत्र-2018-20 एवं 2019-21) में नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को एक भी नामांकन नहीं हो सका। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को ही कॉलेजों में मेधा सूची भेजी है। वैसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने जेपीयू की वेबसाइट पर भी मेधा सूची अपलोड कर दी गई है, लेकिन नेट स्लो होने के कारण मेधा सूची देखने में विद्यार्थियों को परेशानी का समाना करना पड़ा। नामांकन के पहले दिन पीजी विभाग एवं कॉलेजों में एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं जयप्रकाश महिला कॉलेज एवं पीजी विभागों में मेधा सूची देखने को ले पहुंचे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज व पीजी विभागों को नामांकन के समय अंक पत्र की जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि अंक बढ़ा कर नामांकन करने वाले परीक्षार्थियों का पता किया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग