दर्जनों प्रजापति समाज को किया गया सम्मानित
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

गड़खा (सारण)। आधुनिक युग मिट्टी के बर्तन बनाने की कला विलुप्त होने के कगार पर हैं।उसे जीवंत रखने के उद्देश्य से गड़खा के सीडी लेबोरेट्री के संस्थापक डॉ टीएन पण्डित द्वारा से मिट्टी के दीपक,दिया बर्तन बनाने वाले 3 दर्जन कुम्हार को सम्मानित किया गया।स्थानीय नेता सम्पत राम राही,श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने विभिन्न जगहों पर जाकर प्रजापति समाज के लोगों को मास्क,पम्पलेट और अंगवस्त्र देख सम्मानित किया।आयोजक डॉ टीएन पण्डित ने कहाकि अपनी कला से मिट्टी को खूबसूरत आकार देने वाले प्रजापतियों को सरकार द्वारा मिट्टी ,लकड़ी, रंग और आर्थिक मदद दी जानी चाहिए,ताकि लोग अपनी संस्कृति को न भूलें।डॉ प्रभु यादव,राजा कुमार,अभिषेक कुमार,सुनीता पण्डित, कविता कुमारी, निर्मला कुमारी,पूजा कुमारी,नीलम पण्डित ने भी अपनी भरपूर सहयोग दिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग