सत्येन्द्र कुमार सिंह
मढ़ौरा (सारण)- मढ़ौरा मुख्य बाजार स्थित डबरा पुल पर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को देर रात्रि पीयरपुरवा टोले जगनपुर, जगनछपरा मनोज महतो, सूदीश महतो एवं चनना निवासी सबजीत प्रसाद को शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद शराब की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग