जिलाधिकारी ने किया शिशु पार्क का निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा छपरा स्थित शिशु पार्क का निरीक्षण किया गया और शिशु पार्क के पूरे परिसर की साफ-सफाई कराने का निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम छपरा को दिया गया। जिलाधिकारी ने यहाँ चल रही योजना के बोर्ड का भी अवलोकन किया। यहाँ पर जिलाधिकारी के द्वारा परिसर के अंदर जरुरी मरम्मति का कार्य शीघ्र करा लेने के साथ-साथ अन्य आवश्यक निर्देश जिला योजना पदाधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि को दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, जिला योजना पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और कार्यकारी एजेंसी एनबीसीसी के प्रतिनिधि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग