राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंडामन गांव में दिनदहाड़े घर मे घुस महादलित पति पत्नी से मारपीट कर जख्मी करने एवं पति के सामने ही पत्नी के कपड़े फाड़ अश्लील हरकत करने की घटना ने महिला सम्मान की बखिया उधेड़ कर रख दी । जख्मी पति पत्नी की चिकित्सा पीएचसी मशरक में कराई गई। घटना के संदर्भ में मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । पीड़ित मिथुन राम ने प्राथमिकी में कहा है कि 12 बजे दिन में गाँव के ही रविन्द्र राम, प्रभु राम, नयन राम और हरी राम लाठी डंडे से लैस घर में घुस मारपीट करने लगे । बचाने आई पत्नी मंजू देवी को पकड़ शरीर के कपड़े फाड़ अर्धनग्न कर अश्लील हरकत करने लगे। चांदी के गहने एवं 45 सौ नकदी घर से निकाल लिए । रविन्द्र राम मेरी अर्धनग्न पत्नी मंजू देवी को जबरन खींच कर जबरन खेत की ओर चलने का दबाव बनाने लगे शोर होने पर सभी भाग गए । घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है । इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन