जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट व चाकूबाजी, चार लोग घायल
मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू लगने समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में एक पक्ष के छपरा जबकि दूसरा पक्ष के एकमा उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक पक्ष के द्वारा सुबह में खोंप में भूसा रखने के दौरान विवाद हो गया। देखते हीं देखते ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इसी दौरान तीन लोगों के सर फट गए। जबकि एक युवक चाकू लगने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहाँ डॉक्टर में एक पक्ष को छपरा रेफर कर दिया। जबकि एक का इलाज एकमा चल रहा है। घायलों में एक पक्ष के धुरूप सिंह, संजय सिंह, जबकि दूसरे पक्ष के धर्मनाथ सिंह , दीपू कुमार सिंह शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग