जिला परिषद अध्यक्षा के भैसूर को गोली मारकर हत्या
मढ़ौरा(सारण)। रविवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने सारण जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण के 55 वर्षीय भैसूर अर्जुन सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक अर्जुन सिंह अपने पैतृक गांव अवारी से बाइक से मढ़ौरा जा रहे थे। जैसे ही मढ़ौरा रेलवे स्टेशन के दक्षिण ढाला को पार किया, तो अपराधियों ने पीछा कर अंधाधुंध गोलियों से भून डाला। आसपास के लोगों की मदद से स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल और बाहर लोगों की काफी भीड़ जुट गई है। बाजार में व्यवसाई अपनी दुकानें बंद कर दिया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग