राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर तैयारी समिति की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुई। बैठक में 27 जून से एक जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के शत प्रतिशत सफल कार्यान्वयन के मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ. कुन्दन ने बताया कि कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए क्षेत्र में आशा, सेविका सहायिका,जीविका व सामाजिक व स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा, प्रभारी चिकित्सक डॉ. साजन कुमार, डॉ. सुशील कुमार प्रसाद, डॉ. अमित कुमार तिवारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, डबल्यूएचओ के सुनील कुमार यादव, बीईओ कृष्ण किशोर महतो, सीडीपीओ समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग