राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिला प्रशासन के आदेश पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए मंगलवार को एकमा नगर व प्रखंड के हंसराजपुर मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर सहित विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर 570 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि इसमें 18 वर्ष से ऊपर के 440 और 45 वर्ष से ऊपर के 130 लोग शामिल हैं। वहीं लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में 53 संदिग्ध व बीमार मरीजों की कोविड- 19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया। जिसमें एक भी संक्रमित मरीज नहीं पाए गए।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन