संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। क्रिया योग के महान उपासक एंव झारखंड प्रदेश के रांची स्थित योगदा आश्रम प्रमुख व सदगुरू स्वामी हितेशानन्द गिरी के देहवशान के उपरांत उनके पैतृक निवाश प्रखंड मुख्यालय के टोले परसा मे उनके अनुयायी शिष्यों एंव परिजन के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। विभिन्न प्रदेश से पधारे अनुयायी शिष्यो ने कार्यक्रम की शुरूआत सदगुरू के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर की.कार्यक्रम के तहत प्रवचन, भजन एंव हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जहां लोगों ने प्रसाद ग्रह्मण कर अपने आप को धन्य धान्य किया.कार्यक्रम से कार्यक्रम स्थल सहित आस पड़ोस के क्षेत्रो मे भक्तिमय माहैल कायम रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैशलकिशोर तिवारी ने बताया की सदगुरू एक महान संत थें एंव उनके बताये मार्ग का अनुशरण कर मनुष्य जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त हो मोक्ष को प्राप्त कर सकता है क्योकी कलयुग मे मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल एंव असान तरीका क्रिया योग ही है। उन्होने बताया की सदगुरू हितेशानन्द स्नातक करने के उपरांत दिल्ली मे अच्छी नौकरी करते थे मगर अध्यात्मिक शक्ति जब जागृत हुई तो उन्होंने सब कुछ त्याग योगदा आश्रम मे प्रवेशार्थी से आश्रम प्रमुख का सफर तय कर सदगुरू बने। उन्होने रांची स्थित योगदा आश्रम मे ही अपना शरीर त्याग दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्थानीय मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, विपुल तिवारी, अवध सिंह,सरोज सिंह, विजय पुरी, पिंकू सिंह सहित र्दजनो लोगो की भुमिका काफी सराहनीय रही।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम