राष्ट्रनायक न्यूज
छपरा (सारण)। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को 172 संदिग्ध व बीमार मरीजों का रैपिड एंटीजन किट से लैब टेक्निशियन सुनील कुमार गुप्ता द्वारा टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में सभी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पायी गयी। वहीं कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण पांचवें दिन भी एकमा प्रखंड के किसी भी टीकाकरण केन्द्र पर किसी भी आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका नहीं लगाया जा सका। लोगों की बढ़ती परेशानी पर बीएचएम राजू कुमार का कहना है कि वैक्सीन मिलते ही वैक्सीनेशन की फिर से शुरुआत होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग