- मारपीट की घटना के 24 घण्टा बाद भी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने नहीं की प्राथमिकी दर्ज, प्रशासन ही संदेह के घेरे में
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। शराबियों के द्वारा लाठी डांटे रड से मारपीट कर घायल तीन लोग अस्पताल छोर कर डर से नहीं जा रहे है घर। पीड़ित स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाखाप के अमृता देवी, उमेश गिरी, वृद्धा चिंता कुँअर बताए जाते है। घटना बीते दिन सोमबार की है। कुछ सामाजिक तत्वों ने दो महिला समेत एक पुरुष के साथ जमकर मारा, पीड़ित पुलिस के शरण आया, इसके बाद सभी सामुदायिक अस्पताल उपचार कराने आये लेकिन अस्पताल से घर नहीं जा रहे है। दो दिनों से अस्पताल में पड़े हुए है। इनका कहना है कि शराबियों के बिरुद्ध पुलिस को आवेदन दिया है, जिससे सभी बौखलाकर जान से मारने पर उतारू है। लेकिन पुलिस हमलोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है, यहा तक कि अस्पताल में देखने तक नहीं आया। हमलोग उनलोगों के भय से अस्पताल छोर कर नहीं जा रहे है। कई बार थाना गया पुलिस डांट फटकार कर भगा देने का आरोप लगा रहे है। वही अस्पताल कर्मी का कहना है कि दो दिनों से सभी अस्पताल में है। अस्पताल कर्मी ही खाना खिला रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग