बनियापुर(सारण)। महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति कमता के सौजन्य से मंगलवार को स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर दुग्ध उत्पादकों के बीच बोनस का वितरण किया गया।कार्यक्रम के व्यवस्थापक जितेंद्र राय ने बताया कि 120 पशुपालकों के बीच बोनस का बितरण किया गया। जहाँ दुग्ध उत्पादकता के आधार पर प्रति पशुपालक दो हजार से लेकर दस हजार तक का बोनस प्रदान किया गया। मौके पर उतर बिहार ग्रामीण बैंक कमता के शाखा प्रबंधक कामेश्वर यादव, संस्था के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद सिंह,सचिव मंजू देवी,अध्यक्ष कमलावती देवी,जितेंद्र राय, राजमोहन प्रसाद,पप्पू मिश्रा, पप्पू पांडेय,रामजी गिरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग