एकमा (सारण)। एकमा सीएचसी से आरबीएसके द्वारा चयनित नवतन गांव निवासी द्वारिका प्रसाद के पुत्र राम रतन कुमार प्रसाद (3) व इनायतपुर गांव निवासी विनोद साह के चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को बाल हृदय योजना के तहत हार्ट के निःशुल्क ऑपरेशन हेतु छपरा सदर अस्पताल के लिए परिजनों सहित एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ डॉ. सत्येंद्र पराशर ने रवाना किया। इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि दोनों बच्चों को पटना हवाई अड्डे से निःशुल्क हवाई यात्रा के माध्यम से अहमदाबाद पहुंचाया जाएगा। जहां श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में इन बच्चों का ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर एकमा बीडीओ डॉ. सत्येन्द्र पराशर, डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. अहमद अली, डॉ. पंकज कुमार, बीएचएम राजू कुमार, एएनएम निभा कुमारी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग