छपरा (सारण)। मांझी पश्चिमी भाजपा मंडल की एक बैठक बुधवार को खानपुर गांव स्थित जयप्रकाश मिश्रा के आवास पर आयोजित हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। बैठक में संगठन के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार 80 करोड़ जनता को राशन व 135 करोड़ से अधिक देश की जनता को कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध करा रही है। इस बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, भाजपा मांझी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र उर्फ मुनु मिश्रा, जितेन्द्र मिश्र, विपिन विहारी ओझा, आशुतोष उपाध्याय, दही बाबा, चंद्रशेखर सिंह, शिवनाथ बीन, विक्की सावन, सोहन सिंह, मंटू मिश्रा, सुजीत सिंह, वीरेश सिंह, नागेंद्र मिश्रा, मंजेश पाठक, आदित्य कुमार दुबे, अमलेश पाल, पंकज कुमार सिंह, मदन मोहन मिश्र, सुरेश मिश्रा आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग