तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी गांव में मनचलों द्वारा खेत में गई एक महिला के साथ बदसलूकी व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला शीतलपट्टी गांव निवासी महिला ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी अंधरबाड़ी गांव निवासी राज नारायण सिंह से पूर्व से विवाद चल रहा था। जब वह अंधरबाड़ी स्थित अपने खेत में गई हुई थी, उसी समय राज नारायण सिंह, रितेश कुमार, नितेश कुमार, मनोज सिंह उन्हें छेड़ने लगे और उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के क्रम में उसे बेपर्दा कर दिया गया और बेरहमी से सभी लोग उसे मारते रहे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग