काबुल, (एजेंसी)। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफरातफरी का माहौल है। इसी बीच जलालाबाद में बुधवार को तालिबान विरोधी प्रदर्शन हुए। जिन्हें तितर बितर करने के लिए तालिबानियों ने ओपन फायरिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर में ही अफगानी लोग प्रदर्शनस्थल से गायब हो गए। दरअसल, अफगानी लोग वहां के झंडे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी तालिबानी चरमपंथियों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। वहीं, तालिबानी चरमपंथियों ने प्रदर्शनकारियों की स्टोरी कवर कर रहे मीडियाकर्मियों को भी पीटा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में सैकड़ों लोगों को अफगानिस्तान का झंडा लेकर मार्च निकालते देखा जा सकता है। आपको बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान का भी नाम बदल दिया है। जिसके बाद इस्लामिक अमीरात आॅफ अफगानिस्तान नाम हो गया। वहीं तालिबान खुद को पहले के तालिबान से अलग बता रहा है। नये अफगानिस्तान को शरीयत कानून के तहत चलाया जाना है। गौरतलब है कि तालिबान के काबुल में एंट्री के साथ ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी नकदी लेकर भाग गए। वहीं, हर मुल्क अपने लोगों को वहां से निकालने की कोशिशें कर रहा है। भारत भी अपने लोगों को निकालने के लिए आपातकालीन आॅपरेशन चला रही है।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व