इस्लामाबाद, (एजेंसी)। पाकिस्तान के बहावलनगर में मुहर्रम के दौरान बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 50 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है। बता दें कि मुहर्रम के मौके पर शिया समुदाय के लोग जुलूस निकाल रहे थे, तभी अचानक से बड़ा धमाका हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमाके में जख्मी हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका कैसे हुआ, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।स्थानीय पुलिस के मुताबिक जुलूस के दौरान बड़ा धमाका हुआ। जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इससे पहले कराची में धमाका हुआ था। 15 अगस्त की शाम को अज्ञात हमलावरों ने एक ट्रक को निशाना बनाकर हैंड ग्रेनेड से हमला किया था। जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग जख्मी हुए थे।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व