नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित देवी मंदिर के पास बिजली के करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटका बनैया गांव निवासी जमादार राय के 28 वर्षीय पुत्र किशोरी राय पड़ोस के गांव राजापुर में देवी मंदिर के पास हो रहे भजन कीर्तन में सम्मलित होने गया वहां मृतक जैसे ही माइक को पकड़ा करेंट से वेहोश हो गया तत्काल ग्रामीण चिकित्सक के पास लेकर गये लेकिन चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया मरने की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया घर मे श्रावन महीना का पूजा पाठ चल रहा था इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वही मुखिया महेश राय ने मृतक के परिजन को ढांढस बधाया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग