नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर थाना परिसर में पुलिस जवानों ने शुक्रवार को सद्भावना दिवस पर लिया प्रतिज्ञा।थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में थाना के सभी एस आई,ए एस आई,सिपाही ग्रामीण पुलिस ने एक साथ शपथ लिया।सभी ने प्रतिज्ञा किया कि मैं जाति धर्म सम्प्रदाय क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेद भाव किये बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूंगा।हिंसा के सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत कर संबैधानिक माध्यमो से सुलझाऊंगा।इस मौके पर एस आई तेज प्रताप सिंह,एस आई रविन्द्र कुमार,ए एस आई मुनीन्द्र कुमार,राम पदार्थ पंडित,ए एस आई जय कृष्ण प्रसाद,सरोज कुमार राय,अरुण कुमार समेत दर्जनों सिपाही शामिल थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन