राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के विभिन्न गाँवो में आज श्रावणी पूजा धूमधाम से मनाया गया। गाँव के बाहर बडे़ बरगद व पीपल के पेड़ में या जिसमें ग्रामवासी ब्रह्म बाबा हो या माता की मंदिर श्रद्धालु अपने अपने देवी देवता का निवास स्थल मानते है। पहले गाजे बाजे के साथ इनकी पूजा की जाती है इसके बाद सभी गाँव की महिलाये देवीस्थान पर जाकर माँ भगवती के दसो रुप की पूजन करती है। मातारानी के पूजन में पूडी़ और गुलगुला प्रसाद के रुप में चढा़या जाता है गाँव के भगत पूजन कार्य पूरा करवाते है।माँ को बलि के रुप में बकरा, सूअर तथा कबूतर आदि भी चढाये जाते है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन