संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी नगर पंचायत के रघुनाथ गिरी के मठिया में वर्षो से सड़क अतिक्रमण के कारण परेशान ग्रामीणों मांझी अंचलाधिकारी को सैकड़ों की संख्या में हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन दिया है। जिसमे कहा गया है कि रघुनाथ गिरी की मठिया को तीन पंचायतों से जोड़ने वाली सड़क आज एक परिवार के द्वारा अतिक्रमण कर लेने के कारण दुर्दशा का शिकार बन गई हैै। उक्त सड़क से होकर कई पीढियो से दर्जनों गांवों के लोग आते जाते हैं। आज सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सड़क नही बनने के कारण लोगो को कीचड़ पानी में फिसलन का सामना कर चलना पड़ रहा है। आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। लोग पाँच किलोमीटर की दुरी ज्यादा तय कर बाजार हाट करने को बाध्य हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में उमेश गिरी सुरेश गिरी विशेश्वर राम दिलीप भारती रामायण पाल सुमित गिरी तथा जगन्नाथ भारती आदि शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग