राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (अमित कुमार)। जिले के मांझी और दाउदपुर थाने में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले सुबह 11 बजे से मांझी थाने में और अपराह्न 2 बजे से दाउदपुर थाने में जनता दरबार आयोजित होता था। इस संबंध में मांझी अंचलाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि अब दाउदपुर थाने में प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 बजे से और मांझी थाने में अपराह्न दो बजे से जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग