राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के लौवा कला गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षो में जमकर मार पीट हो गयी। जिसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामले में दोनों पक्षो द्वारा दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। जहां पुलिस ने प्राथमिकी के बाद कार्रवाई करते दोनों पक्षो के पांच लोगों को जेल भेज दिया है।घटना की प्राथमिकी प्रथम पक्ष के शिव कुमारी देवी ने दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से निर्मला देवी ने दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष किशोरी प्रसाद ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के नामजद सोनू कुमार, मोनू कुमार, माधव कुमार, राजा कुमार व मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग