राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रक्षाबंधन के अवसर पर एकमा प्रखंड के देवपुरा गांव में रक्षा बंधन के सुरक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां कुछ अलग ही दृश्य देखने को मिला। जहां, बहनों ने भाइयों को राखी तो बांधी ही, राखी बांधने के बाद उनसे कुछ उपहार नहीं लिया। बल्कि एक-एक हेलमेट उन्हें उपहार स्वरूप प्रदान कर सुरक्षित चलने की अपील की। यहां रक्षा बंधन के मौके पर सुरक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बता दें कि देवपुरा में निःशुल्क ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क विगत दो महीनों से सेवा में है। जहां 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं तथा युवाओं को बाइक व स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण दिया जा है। इस ट्रेनिंग सेंटर की सभी प्रशिक्षु छात्राओं के द्वारा अपने भाइयों को हेलमेट पहनाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग