- अवैध बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त 21 अभियुक्तों हुए गिरफतार कर 28 ट्रक एवं 03 ट्रैक्टर को किया गया जप्त, लगाया गया जुर्माना
- इस दौरान मद्यनिषेध के कांडो में 20 अभियुक्तों एवं हत्या व हत्या के प्रयास के कांडो में 15 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया
- 141 ली० अवैध शराब एवं 816 लीटर स्प्रीट जप्त किया गया
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देश के आलोक में महत्वपूर्ण शीर्ष के कांडो यथा हत्या, लूट , डकैती , बलात्कार आदि में अपराधकर्मियों/ वांछित अभियुक्तों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक -20 तथा 21 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर कुल 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 141 ली० अवैध शराब एवं 876 लीटर स्प्रीट, के साथ दो मोटरसाईकिल, एक स्वीफ्ट डिजायर, एक वैगनार, 28 ट्रक एवं एक पिकअप, 7 ट्रैक्टर, 3 मोबाईल, 15 लीटर डीजल एवं करीब एक लाख रूपया का लाहा लोहा जप्त किया गया। वही 20 तथा 21 अगस्त को ही अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 21 अभियुक्तों को गिरफतार कर 28 ट्रक एवं 03 ट्रैक्टर को जप्त किया गया तथा 1975000 रूपया जुर्माना की राशि वसूली गयी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग