राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में एक शराब कारोबारी को तरैया पुलिस ने दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तरैया थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कपिलदेव राम ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली की चांदपुरा गांव में बिजली महतो अपने घर के पास शराब की बिक्री कर रहा है। जिसके बाद पुलिस बल के साथ उसके घर के पास पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखते ही एक व्यक्ति अपने हाथ में दो लीटर के हरा पेप्सी के बोतल को लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति उक्त गांव निवासी बिजली महतो है। जब उसके पास मौजूद पेप्सी की बोतल की तलाशी लिया गया तो पेप्सी के बोतल में लगभग दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। शराब का क्रय व बिक्रय करना एक संज्ञेय अपराध है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन