राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-अमनौर एसएच-104 सड़क स्थित देवरिया पेट्रोल पंप के समीप साइकिल सवार दो भाइयों को एक बाइक चालक ने ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी स्व. कैलाश राम का 29 वर्षीय पुत्र मोतीलाल राम बताया जाता है। इस संबंध में मृतक के भाई रामजीत राम ने तरैया थाने में बाइक चालक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मैं अपने छोटे भाई मोतीलाल राम के साथ साइकिल से तरैया बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही देवरिया पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे कि उसी समय पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने काफी तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया और हमलोगों के साइकिल में ठोकर मार दिया जिससे हम दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों द्वारा हम दोनों को इलाज के लिए रेफर अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां मेरे भाई मोतीलाल राम की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मेरे भाई की मृत्यु हो गई। बाईक चालक के लापरवाही के कारण मेरे भाई की मृत्यु हुई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग